Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

World GK Quiz | MCQs on General Knowledge | Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 03)

World ke samanya gyan ke prashn 03

World GK Quiz, World GK (general knowledge) multiple choice questions (MCQs) with answers in Hindi, Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 03): अगर आप किसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज को अच्छी करना ( या अच्छी तरह से याद रखना ) बेहद जरूरी है । तो चलिए जानते हैं कौन-से सवाल जो आएंगे आपके काम – 


सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर याद करना सभी के लिए लगभग असंभव है, आज हम आपको बता रहे हैं उन सभी खास प्रश्‍नों को उनके उत्‍तर के साथ जो प्रतियोगी परिक्षाओं से लेकर जॉब इंटरव्‍यू में ज्‍यादातर पूछे जाते हैं । अगर आपको इन प्रश्‍नों के उत्‍तर पता हैं तो आपकी मुश्‍किलें हल हो जाएंगी ।
 

1. दुनिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग?

(A) सीकन सुरंग

(B) मोंट कैनिस सुरंग

(C) लेर्डल टनल

(D) अन्य

(C) लेर्डल टनल

विश्व की सबसे लम्बी सड़क सुरंग नार्वे में है। इसकी लम्बाई 24.5 किलोमीटर है। यह ऑरलैंड और लायेरडेल के बीच ओस्लो और बेरजेन को जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर स्थित है। इसके निर्माण को 1992 में नार्वे संसद ने मंजूरी दी थी।

2. विश्व की सबसे बड़ी दीवार?

(A) बर्लिन की दीवार

(B) चीन की महान दीवार

(C) चौखंडी स्तूप की दीवार

(D) अन्य

(B) चीन की महान दीवार

चीन की विशाल दीवार मिट्टी और पत्थर से बनी एक किलेनुमा दीवार है जिसे चीन के विभिन्न शासको के द्वारा उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए पाँचवीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर सोलहवी शताब्दी तक बनवाया गया। इसकी विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की इस मानव निर्मित ढांचे को अन्तरिक्ष से भी देखा जा सकता है। चीन की दीवार दुनिया की सबसे लंबी दीवार है, जिसकी लंबाई करीब 6400 किलोमीटर है।

3. विश्व का सबसे ऊंचा (झरना) जलप्रपात?

(A) एंजेल फॉल्स

(B) टुगेला फॉल्स

(C) युम्बिल्ला फॉल्स

(D) थ्री सिस्टर्स फॉल्स

(A) एंजेल फॉल्स

एन्जिल जलप्रपात, (स्पेनी: Salto Ángel; पेमॉन भाषा: केरेपकुपाई वेना जिसका अर्थ है "गहनतम स्थान का जलप्रपात", या परकुपा-वेना, जिसका अर्थ है "उच्चतम बिंदु से जलप्रपात") वेनेजुएला का एक झरना है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात है जिसकी ऊंचाई 979 मी॰ (3,212 फीट) है और गहराई 807 मी॰ (2,648 फीट) है।

4. विश्व में सबसे बड़ा रेडियो दूरबीन?

(A) द एसकेएओ दूरबीन

(B) जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप

(C) पांच सौ मीटर एपर्चर गोलाकार टेलीस्कोप

(D) ग्रीन बैंक दूरबीन

(C) पांच सौ मीटर एपर्चर गोलाकार टेलीस्कोप

नेचर टुडे में प्रकाशित उनके पेपर के अनुसार, अगस्त और अक्टूबर 2019 के बीच दक्षिण-पश्चिमी चीन में फाइव-हंड्रेड-मीटर अपर्चर गोलाकार रेडियो टेलीस्कोप (FAST) ने बौनी आकाशगंगा में एकल दोहराए जाने वाले FRB स्रोत से कुल 1,652 ऐसे संक्षिप्त और उज्ज्वल विस्फोट दर्ज किए। तीन अरब प्रकाश वर्ष दूर।

5. विश्व का सबसे बड़ा पक्षी?

(A) सारस

(B) शुतुरमुर्

(C) मोर

(D) हरियाल

(B) शुतुरमुर्

आज की तारीख़ में दुनिया का सबसे बडा पक्षी है शुतुरमुर्ग। इसका वज़न डेढ़ क्विंटल तक हो सकता है। इसकी ऊंचाई करीब पौने तीन मीटर तक हो सकती है। शुतुरमुर्ग का अंडा भी सबसे बड़ा होता है। इसके अंडे का आकार 6 इंच लंबा और 5 इंच चौड़ा होता है। इसके एक अंडे का वजन 1.6 किलोग्राम तक होता है। शुतुरमुर्ग का एक अंडा मुर्गी के 24 अंडे के बराबर होता है।

6. विश्व का सबसे छोटा पक्षी?

(A) तोता

(B) कबूतर

(C) हमिंगबर्ड

(D) नीलकंठ पक्षी

(C) हमिंगबर्ड

सबसे छोटा पक्षी क्यूबा और आइल ऑफ यूथ में पाए जाने वाला बी हमिंगबर्ड (Bee hummingbird) है। इसकी कुल लंबाई 57 मिमी (2.24 इंच) (नर के लिए) मापी गयी हैं, जिनमें से आधी चोंच और पूंछ की वजह से है तो आप कल्पना कर सकते हैं की अगर इसके चोंच और पूछ को हटा दिए जाए तो इसकी लम्बाई कितनी कम होगी। मादा की लम्बाई इससे कुछ अधिक होती हैं। इसका वज़न 1.6 ग्राम (0.056 औंस) मापा गया है। बी हमिंगबर्ड सबसे छोटी जीवित पक्षी है। इसकी मादा का वजन 2.6 ग्राम (0.092 औंस) होता है और यह 6.1 सेमी (2.4 इंच) लम्बी होती है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह मधुमक्खियों की तुलना में शायद ही थोड़ी बड़ी है। सभी हमिंगबर्ड की तरह, यह भी एक तेज और मजबूत फ्लायर है।

7. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक हैं?

(A) वंगारी मथाई

(B) मारग्रेट चान

(C) किरण बेदी

(D) डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस

(D) डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 16 अगस्त 2022 से दूसरे कार्यकाल के लिए टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) को डब्ल्यूएचओ (WHO) के महानिदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया है। जिनेवा में 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान उनके दोबारा चुने जाने की पुष्टि हुई। वह एकमात्र उम्मीदवार थे। डॉ टेड्रोस पहली बार 1 जुलाई 2017 में चुने गए थे। डब्ल्यूएचओ में शामिल होने से पहले, डॉ टेड्रोस को विदेश मंत्री और इथियोपिया में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया गया था।

8. वर्ल्ड रेडक्रॉस डे (World Red Cross Day) प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?

(A) 16 मई

(B) 11 मई

(C) 8 मई

(D) 5 मई

(C) 8 मई

विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day) हर साल 8 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन (red crescent movement) के सिद्धांतों को याद करने के लिए मनाया जाता है। वर्ल्ड रेड क्रॉस डे का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है। यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

9. उस विश्व संस्था का नाम बताएं जो 1920 में स्थापित हुई और 1946 में भांग कर दी गई?

(A) क्रीमिया की सन्धि

(B) लीग ऑफ नेशन्स

(C) वारसा पैक्ट

(D) यूरेशियन पैक्ट

(B) लीग ऑफ नेशन्स

राष्ट्र संघ (लीग ऑफ़ नेशन्स) पेरिस शांति सम्मेलन के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्ववर्ती के रूप में गठित एक अंतर्शासकीय संगठन था। यह प्रथम विश्व युद्ध के अंत में विजयी सहयोगी शक्तियों की पहल पर 10 जनवरी, 1920 को स्थापित किया गया था और औपचारिक रूप से 19 अप्रैल, 1946 को भंग कर दिया गया था।

10. प्रजातीय पक्षपात का निराकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिन कब मनाया जाता है?

(A) 21 मार्च

(B) 21 अप्रैल

(C) 21 जून

(D) 21 मई

(A) 21 मार्च

हर साल 21 मार्च को नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए (प्रजातीय पक्षपात का निराकरण के लिए) अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

11. विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) किस दिन मनाया जाता है?

(A) 15 अक्टूबर

(B) 21 अक्टूबर

(C) 23 अक्टूबर

(D) 16 अक्टूबर

(D) 16 अक्टूबर

विश्व खाद्य दिवस: - 16 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की स्थापना को याद करते हुए विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में खाद्यान्न की समस्या को देखते हुए, फैली भुखमरी की समस्या के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और भूख, कुपोषण और गरीबी के खिलाफ संघर्ष को मजबूती देना था। 1980 से 16 अक्टूबर को 'विश्व खाद्य दिवस' का आयोजन शुरू किया गया।

12. यूनेस्को ने किस मंदिर को विश्व विरासत स्थल के रूप में घोषित किया?

(A) वरदराज

(B) महाबोधि

(C) काली घाट

(D) चामुण्डेश्वरी

(B) महाबोधि

महाबोधि विहार या महाबोधि मन्दिर, बोध गया स्थित प्रसिद्ध बौद्ध विहार है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया है। यह विहार उसी स्थान पर खड़ा है जहाँ गौतम बुद्ध ने ईसा पूर्व 6वी शताब्धिं में ज्ञान प्राप्त किया था। यह विहार मुख्‍य विहार या महाबोधि विहार के नाम से भी जाना जाता है। इस विहार की बनावट सम्राट अशोक द्वारा स्‍थापित स्‍तुप के समान है। इस विहार में गौतम बुद्ध की एक बहुत बड़ी मूर्त्ति स्‍थापित है। यह मूर्त्ति पदमासन की मुद्रा में है। यहां यह अनुश्रुति प्रचिलत है कि यह मूर्त्ति उसी जगह स्‍थापित है जहां गौतम बुद्ध को ज्ञान बुद्धत्व (ज्ञान) प्राप्‍त हुआ था। विहार के चारों ओर पत्‍थर की नक्‍काशीदार रेलिंग बनी हुई है। ये रेलिंग ही बोधगया में प्राप्‍त सबसे पुराना अवशेष है। इस विहार परिसर के दक्षिण-पूर्व दिशा में प्रा‍कृतिक दृश्‍यों से समृद्ध एक पार्क है जहां बौद्ध भिक्खु ध्‍यान साधना करते हैं। आम लोग इस पार्क में विहार प्रशासन की अनुमति लेकर ही प्रवेश कर सकते हैं।

13. विश्व जल दिवस (World Water Day) कब मनाया जाता है?

(A) 5 मार्च

(B) 17 मार्च

(C) 20 मार्च

(D) 22 मार्च

(D) 22 मार्च

विश्व जल दिवस 1993 से हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, जो मीठे या ताजे पानी के महत्व पर आधारित है। विश्व जल दिवस, पानी को लेकर जश्न मनाने का दिन है और सुरक्षित पानी तक पहुंच के बिना रहने वाले 2.2 अरब लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का दिन है। यह वैश्विक जल संकट से निपटने के लिए कार्रवाई करने का भी दिन है।

14. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) कब मनाया जाता है?

(A) 8 अप्रैल

(B) 8 मई

(C) 8 मार्च

(D) 8 जून

(C) 8 मार्च

महिलाओ को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने जैसी चीजों के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए ही हर वर्ष महिला दिवस मनाया जाता है।

15. विश्व के किस महाद्वीप में जल-विद्युत् शक्ति की संभाव्यता सर्वाधिक है?

(A) अफ्रीका

(B) यूरोप

(C) एशिया

(D) दक्षिण अमेरिका

(A) अफ्रीका

अफ्रीका के पास दुनिया में जलविद्युत विकास की सबसे बड़ी अप्रयुक्त क्षमता है। नई परियोजनाएं लगातार जलविद्युत क्षमता में वृद्धि कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies