Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Biology GK Quiz | MCQs on General Knowledge | Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 03)

Biology ke samanya gyan ke prashn 03

Biology GK Quiz, Biology GK (general knowledge) multiple choice questions (MCQs) with answers in Hindi, Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 03): अगर आप किसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज को अच्छी करना ( या अच्छी तरह से याद रखना ) बेहद जरूरी है । तो चलिए जानते हैं कौन-से सवाल जो आएंगे आपके काम – 


सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर याद करना सभी के लिए लगभग असंभव है, आज हम आपको बता रहे हैं उन सभी खास प्रश्‍नों को उनके उत्‍तर के साथ जो प्रतियोगी परिक्षाओं से लेकर जॉब इंटरव्‍यू में ज्‍यादातर पूछे जाते हैं । अगर आपको इन प्रश्‍नों के उत्‍तर पता हैं तो आपकी मुश्‍किलें हल हो जाएंगी ।
 

1. हॉर्मोन शब्द का नामकरण किसने किया था?

(A) रॉबर्ट

(B) अरस्तु

(C) बेलिस एवं स्टारलिंग

(D) ब्राउन पोर्टर

(C) बेलिस एवं स्टारलिंग

शब्द "हार्मोन" अंग्रेजी फिजियोलॉजिस्ट डब्ल्यू .एम.बेयलिस (William Maddock Bayliss) और अर्नेस्ट एच स्टर्लिंग (Ernest Henry Starling) द्वारा गढ़ा गया था। 

हार्मोन या ग्रन्थिरस या अंत:स्राव जटिल कार्बनिक पदार्थ हैं जो सजीवों में होने वाली विभिन्न जैव-रसायनिक क्रियाओं, वृद्धि एवं विकास, प्रजनन आदि का नियमन तथा नियंत्रण करता है। ये कोशिकाओं तथा ग्रन्थियों से स्रावित होते हैं। हार्मोन साधारणतः अपने उत्पत्ति स्थल से दूर की कोशिकाओं या ऊतकों में कार्य करते हैं इसलिए इन्हें 'रासायनिक दूत' भी कहते हैं। इनकी सूक्ष्म मात्रा भी अधिक प्रभावशाली होती है। इन्हें शरीर में अधिक समय तक संचित नहीं रखा जा सकता है अतः कार्य समाप्ति के बाद ये नष्ट हो जाते हैं एवं उत्सर्जन के द्वारा शरीर से बाहर निकाल दिए जाते हैं। हार्मोन की कमी या अधिकता दोनों ही सजीव में व्यवधान उत्पन्न करती हैं।

2. पृथक्करण का नियम किसने दिया था?

(A) एसीरीयन्स

(B) डार्विन

(C) मेंडल

(D) बैबिलोनियन

(C) मेंडल

पृथक्करण का नियम मेंडल ने दिया था, इसे मेंडल का द्वितीय सिद्धांत भी कहते हैं। 

मेंडल का दूसरा नियम - स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम ; युग्मक निर्माण के दौरान एक युग्म युग्म युग्म के युग्मविकल्पी का पृथक्करण दूसरे युग्म युग्म युग्म के युग्मविकल्पी के पृथक्करण से स्वतंत्र होता है।

3. 'जीव-विज्ञान' (Biology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?

(A) लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने

(B) वॉन मॉल ने

(C) पुरकिन्जे ने

(D) अरस्तू ने

(A) लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने

जीवविज्ञान (Biology) प्राकृतिक विज्ञान की तीन विशाल शाखाओं में से एक है। यह विज्ञान जीव, जीवन और जीवन के प्रक्रियाओं के अध्ययन से सम्बन्धित है। इस विज्ञान में हम जीवों की संरचना, कार्यों, विकास, उद्भव, पहचान, वितरण एवं उनके वर्गीकरण के बारे में पढ़ते हैं। आधुनिक जीव विज्ञान एक बहुत विस्तृत विज्ञान है, जिसकी कई शाखाएँ हैं। 

(जीवविज्ञान) शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क और ट्रविरेनस (Trivirenus) नाम के वैज्ञानिकों ने १८०१ (1801) ई० में किया। 

जिन वस्तुओं की उत्पत्ति किसी विशेष अकृत्रिम जातीय प्रक्रिया के फलस्वरूप होती है, 'जीव' कहलाती हैं। इनका एक परिमित जीवनचक्र होता है। हम सभी जीव हैं। जीवों में कुछ मौलिक प्रक्रियाऐं होती हैं।

4. ‘जन्तु विज्ञान का पिता‘ (Father Of Zoology) किसे कहा जाता है?

(A) लैमार्क

(B) डार्विन

(C) अरस्तू

(D) ट्रेविरेनस

(C) अरस्तू

जन्तु विज्ञान ग्रीक भाषा के Zoology शब्द का हिन्दी रूपान्तरण है। Zoology दो शब्दों Zoon तथा Logos से बना है, जिसमें Zoon का अर्थ है ’जन्तु तथा Logos का अर्थ है अध्ययन । अर्थात् Zoology शब्द का अर्थ है - ‘जन्तु जगत का अध्ययन’। 

प्रख्यात दार्शनिक अरस्तू ( Aristotle ) प्रथम ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने जन्तु इतिहास (Historia Animalium) नामक पुस्तक लिखी, जिसमें उन्होंने जन्तुओं की रचना, स्वभाव, जनन आदि के बारे में वर्णन किया तथा जन्तुओं का वर्गीकरण भी किया। इसलिए अरस्तू को | ‘जन्तु विज्ञान का पिता‘ ( Father Of Zoology ) कहा जाता है।

5. वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) का पिता किसे कहते हैं?

(A) थियोफ्रेस्ट्स

(B) डार्विन

(C) पुरकिन्जे

(D) अरस्तू

(A) थियोफ्रेस्ट्स

बॉटनी शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा से हुई है। इसमें जीवित व मृत्यु सभी प्रकार के पेड़ पौधों का अध्ययन किया जाता है। इसे वनस्पति विज्ञान भी कहा जाता है। ग्रीक भाषा में इस शब्द का अर्थ होता है घास। यह शब्द बोस्टन से लिया गया है जिसका अर्थ होता हैं ‘चरना या खिलाना’। संसार में मिलने वाले सभी प्रकार के पेड़- पौधों का अध्ययन Botany के अंतर्गत किया जाता है। 

पौधों के विभिन्न भागों जैसे संरचना, वृद्धि एवं विकास, प्रजनन, बीमारियों, रासायनिक गुणों, आंतरिक व बाह्य संरचना, श्वसन क्रिया, प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन का निर्माण, प्रजनन, जीवन चक्र और उनके विकास आदि क्रियाओं का अध्ययन करना बॉटनी कहलाता है। बॉटनी के जनक थियोफ्रेस्ट्स (Theophrastus) है। इनके द्वारा ही सबसे पहले पादपों का अध्ययन किया गया था इसलिए थियोफ्रेस्ट्स (Theophrastus) को वनस्पति विज्ञान के जनक के रूप में भी जाना जाता है।

6. बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है?

(A) ग्रीक

(B) लेटिन

(C) फ्रेंच

(D) पुर्तगाली

(A) ग्रीक

बॉटनी शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा से हुई है। इसमें जीवित व मृत्यु सभी प्रकार के पेड़ पौधों का अध्ययन किया जाता है। इसे वनस्पति विज्ञान भी कहा जाता है। ग्रीक भाषा में इस शब्द का अर्थ होता है घास। यह शब्द बोस्टन से लिया गया है जिसका अर्थ होता हैं ‘चरना या खिलाना’। संसार में मिलने वाले सभी प्रकार के पेड़- पौधों का अध्ययन Botany के अंतर्गत किया जाता है। 

पौधों के विभिन्न भागों जैसे संरचना, वृद्धि एवं विकास, प्रजनन, बीमारियों, रासायनिक गुणों, आंतरिक व बाह्य संरचना, श्वसन क्रिया, प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन का निर्माण, प्रजनन, जीवन चक्र और उनके विकास आदि क्रियाओं का अध्ययन करना बॉटनी कहलाता है। बॉटनी के जनक थियोफेस्टस (Theophrastus) है। इनके द्वारा ही सबसे पहले पादपों का अध्ययन किया गया था इसलिए थियोफेस्टस (Theophrastus) को वनस्पति विज्ञान के जनक के रूप में भी जाना जाता है।

7. फाइकोलॉजी (Phycology) में किसका अध्ययन किया जाता है?

(A) कवक

(B) शैवाल

(C) विषाणु

(D) ये सभी

(B) शैवाल

फाइकोलॉजी (Phycology) में शैवाल का अध्ययन किया जाता है। शैवाल (Algae) सरल सजीव हैं। अधिकांश शैवाल पौधों के समान सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा अपना भोजन स्वंय बनाते हैं अर्थात् स्वपोषी होते हैं। ये एक कोशिकीय से लेकर बहु-कोशिकीय अनेक रूपों में हो सकते हैं, परन्तु पौधों के समान इसमें जड़, पत्तियां इत्यादि रचनाएं नहीं पाई जाती हैं। ये नम भूमि, अलवणीय एवं लवणीय जल, वृक्षों की छाल, नम दीवारों पर हरी, भूरी या कुछ काली परतों के रूप में मिलते हैं।

8. पर्यावरण का अध्ययन जीव-विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत किया जाता है?

(A) वर्गिकी

(B) आनुवंशिकी

(C) कार्यिकी

(D) पारिस्थितिकी

(D) पारिस्थितिकी

पारिस्थितिकी जीव विज्ञान की वह शाखा है जो विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिक तंत्रों, जीवों के बीच परस्पर क्रिया और पर्यावरण संरक्षण के अध्ययन से संबंधित है। विकासवादी जीव विज्ञान विकास के अध्ययन से संबंधित है। टैक्सोनॉमी जीवित जीवों की पहचान, नामकरण और वर्गीकरण का विज्ञान है। वनस्पति विज्ञान वह विज्ञान है जो पौधे के साम्राज्य के सभी पहलुओं का अध्ययन करता है।

9. वनस्पति विज्ञान की शाखा डेंड्रोलॉजी (Dendrology) में किसका अध्ययन किया जाता है?

(A) पौधों के अध्ययन से

(B) पुष्पों के अध्ययन से

(C) झाड़ियों के अध्ययन से

(D) वृक्षों के अध्ययन से

(C) झाड़ियों के अध्ययन से

वृक्षविज्ञान (Dendrology) विज्ञान की वह शाखा है जिसमें काष्ठीय पौधों (वृक्ष, क्षुप और लिआना) का अध्ययन करा जाता है। पादप वर्गीकरण और वृक्षविज्ञान दो पृथक लेकिन अति-सम्बन्धित क्षेत्र हैं, कयोंकि ऐसे कई जीववैज्ञानिक कुल हैं जिनकी कुछ सदस्य जातियाँ काष्ठीय (यानि लकड़ी वाली) हैं और कुछ नहीं।

10. पुष्पों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?

(A) एग्रेस्टोलॉजी

(B) फिनोलॉजी

(C) एन्थोलॉजी

(D) इनमें से कोई नहीं

(C) एन्थोलॉजी

जी जरूर बता सकते है कि पुष्प विज्ञान को क्या कहा जाता है। इंग्लिश में इसे Anthrology कहा जाता है, और हिंदी में भी इसको पुष्प विज्ञान नही बल्कि इसी एंथ्रोलॉजी के नाम से ही जाना जाता है। यह शब्द पुष्प के एक भाग एंथर से ही लिया गया है। पुष्पो में भी लैंगिक जनन होता है और जिसके मदत से पौधे अपनी संतति को बढ़ाने का काम करते है। 

पुष्पो का रंग विरंगी और आकर्षक होने के पीछे भी यही कारण है कि वो ज्यादा से ज्यादा कीट पतंगों को आकर्षित कर उनके सहायता से जनन की प्रक्रिया को जारी रख सके। 

फ्लोरीकल्चर फूलों का अध्ययन, उनकी खेती और अनुप्रयोगों का अध्ययन है। एंथोलॉजी और फ्लोरीकल्चर समान हैं।

11. वनस्पति संवर्धन से सम्बंधित विज्ञान की शाखा को क्या कहते है?

(A) ओलेरीकल्चर

(B) हॉट्रीकल्चर

(C) एग्रीकल्चर

(D) फ्लोरीकल्चर

(B) हॉट्रीकल्चर

हॉर्टिकल्चर (Horticulture) विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें अनाज, फूलों और पौधों को उगाने से लेकर उनकी मार्केटिंग तक का अध्ययन किया जाता है। हॉर्टिकल्चर (Horticulture), मानव उपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाले पौधों के विज्ञान, तकनीक और विपणन से जुड़ा क्षेत्र है। इसके अंतर्गत खाद्य और अखाद्य, दोनों तरह की फसलें आती हैं। खाद्य फसलों में फल, सब्जी और अनाज आदि आते हैं, जबकि अखाद्य फसलों के अंतर्गत फूल और पौधे आदि आते हैं।

12. स्पर्मोलॉजी (Spermology) में किसका अध्ययन किया जाता है?

(A) परागकण

(B) बीज

(C) फल

(D) पत्ती

(B) बीज

क) ऐसी रचना जो साधारणतया गर्भाधान के बाद भ्रूण से विकसित होती है बीज कहलाती है। 

ख) विस्तारणीय ऐसी इकाई को भ्रण से उत्पन्न होती है बीज कहलाती है। 

ग) ऐसा परिपक्व भ्रूण जिसमें एक पौधा छिपा होता है। और पौधों के आरंभिक पोषण के लिए खाद्य सामग्री हो तथा यह बीज कवच से ढका हो और अनुकूल परिस्थितियों में एक स्वस्थ पौधा देने में समर्थ हो, बीज कहलाता है। 

घ) ऑक्सफोड शब्दकोश के पृष्ठ 2708 के अनुसार पौधे का भ्रूण या पौध का भाग जो बोने के उद्देश्य से इकट्ठा किया गया हो, बीज कहलाता है। 

ङ) एनसाईक्लोपीडिया ब्रिटानिका के अनुसार बीज वह आकृति है जिसमें भ्रूण बाहरी रक्षा कवच (बीज आवरण) से ढका हो इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थ एन्डोस्पर्म के रूप में उपलब्ध हो तथा यहां यह पदार्थ एन्प्डोस्पर्म के रूप में न हो यहां, बीज पत्रों के रूप में हो। बीज का विकास अंडे व स्पर्म के गर्भाधान क्रिया के द्वारा होता है। और इस प्रकार से उत्पन्न युग्मज में कोशिका तथा नाभकीय विभाजन होता है तथा भ्रूण के रूप में विकसित होता है बीज निर्माण की यह प्रक्रिया विभिन्न पौधों में भिन्न-भिन्न प्रकार से होती है।

13. एग्रेस्टोलॉजी (Agrostology) में किसका अध्ययन किया जाता है?

(A) घासों का

(B) फलों का

(C) फसलों का

(D) तेल बीजों का

(A) घासों का

घास के अध्ययन को एग्रोस्टोलॉजी के रूप में जाना जाता है। मृदा प्रबंधन और फसलों के पौधों के उत्पादन के अध्ययन को एग्रोनॉमी के रूप में जाना जाता है।

14. पीडोलॉजी (Pedology) में किसका अध्ययन किया जाता है?

(A) भूमि का

(B) फलों का

(C) चट्टानों का

(D) पौधों का

(A) भूमि का

मृदा (Soil) के अध्ययन को पेडोलोजी अथवा मृदा विज्ञान कहा जाता है। 

मृदा विज्ञान (Pedology) में मृदा का अध्ययन एक प्राकृतिक संसाधन के रूप में किया जाता है। इसके अन्तर्गत मृदानिर्माण, मृदा का वर्गीकरण, मृदा के भौतिक, रासायनिक तथा जैविक गुणों का अध्ययन, उर्वरकता का अध्ययन आदि किया जाता है।

15. पौधों को नाम देने वाला विज्ञान क्या कहलाता है?

(A) नामकरण

(B) वर्गिकी

(C) पहचान

(D) वर्गीकरण

(B) वर्गिकी

पादप वर्गिकी (Plant Taxonomy) के अन्तर्गत पृथ्वी पर मिलने वाले पौधों की पहचान तथा पारस्परिक समानताओं व असमानताओं के आधार पर उनका वर्गीकरण किया जाता है। विश्व में अब तक विभिन्न प्रकार के पौधों की लगभग 4.0 लाख जातियाँ ज्ञात है जिनमें से लगभग 70% जातियाँ पुष्पीय पौधों की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies