Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

World GK Quiz | MCQs on General Knowledge | Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 02)

World ke samanya gyan ke prashn 02

World GK Quiz, World GK (general knowledge) multiple choice questions (MCQs) with answers in Hindi, Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 02): अगर आप किसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज को अच्छी करना ( या अच्छी तरह से याद रखना ) बेहद जरूरी है । तो चलिए जानते हैं कौन-से सवाल जो आएंगे आपके काम – 


सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर याद करना सभी के लिए लगभग असंभव है, आज हम आपको बता रहे हैं उन सभी खास प्रश्‍नों को उनके उत्‍तर के साथ जो प्रतियोगी परिक्षाओं से लेकर जॉब इंटरव्‍यू में ज्‍यादातर पूछे जाते हैं । अगर आपको इन प्रश्‍नों के उत्‍तर पता हैं तो आपकी मुश्‍किलें हल हो जाएंगी ।
 

1. विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर कौन सा है?

(A) सियोल

(B) टोक्यो

(C) शंघाई

(D) अन्य

(B) टोक्यो

37,393,000 लोगों (शहरी क्षेत्र और महानगरीय क्षेत्र के अनुसार) के साथ टोक्यो दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।

2. विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है?

(A) यूरोप

(B) अफ्रीका

(C) ऑस्ट्रेलिया

(D) एन्टार्टिका

(C) ऑस्ट्रेलिया

क्षेत्रफल के आधार पर –आस्ट्रेलिया महाद्वीप - 77 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ सबसे छोटा महाद्वीप हैं। यह पूरे थलमण्डल का 5.9 % हिस्सा हैं। जनसंख्या के आधार पर - अंटार्कटिका महाद्वीप - 4000 से 4500 लगभग जनसंख्या के साथ सबसे छोटा महाद्वीप हैं। देशो की संख्या के आधार पर - अंटार्कटिका महाद्वीप में देशों की संख्या शून्य हैं अतएव, सबसे छोटा महाद्वीप हैं।

3. विश्व का सबसे बड़ा देश?

(A) जर्मनी

(B) रूस

(C) इंडोनेशिया

(D) संयुक्त राज्य अमेरिका

(B) रूस

रूस अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा देश है और पूरे एशियाई महाद्वीप में भी ये सबसे बड़ा देश है। इसमें 17,098,242 वर्ग किलोमीटर जितना बड़ा क्षेत्र शामिल है, जिसमें शामिल हैं- 16,377,742 वर्ग किलोमीटर भूमि और 720,500 वर्ग किलोमीटर जल क्षेत्र।

4. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा?

(A) सुंदरबन का डेल्टा

(B) नील नदी का डेल्टा

(C) गंगा ब्रह्मपुत्र डेल्टा

(D) अन्य

(C) गंगा ब्रह्मपुत्र डेल्टा

गंगा ब्रह्मपुत्र डेल्टा (जिसे सुंदरवन डेल्टा या बंगाल डेल्टा के रूप में भी जाना जाता है) दुनिया का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है और यह कई नदी प्रणालियों के संयुक्त जल के साथ बंगाल की खाड़ी में निकलता है, मुख्यतः ब्रह्मपुत्र नदी और गंगा नदी के। यह दुनिया के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक भी है, इस प्रकार ग्रीन डेल्टा का उपनाम अर्जित किया है। डेल्टा हुगली नदी से पूर्व में मेघना नदी तक फैला हुआ है। गंगा डेल्टा एक त्रिभुज के आकार का है और इसे "आर्कुआत" (चाप के आकार का) डेल्टा माना जाता है। यह 105,000 वर्ग किमी(41,000 वर्ग मील) से अधिक है।

5. विश्व का सबसे बड़ा बांध?

(A) बौल्डर बांध

(B) भाखड़ा बांध

(C) थ्री गोर्जेस बांध

(D) अन्य

(C) थ्री गोर्जेस बांध

दरअसल, दुनिया का सबसे बड़ा बांध चीन में है, जिसका नाम 'थ्री गोर्जेस डैम' है। इंटरनेशनल वाटर पावर एंड डैम कंस्ट्रक्शन पत्रिका के मुताबिक, 2.3 किलोमीटर लंबा, 115 मीटर चौड़ा और 185 मीटर ऊंचा यह बांध दुनिया का सबसे बड़ा पनबिजली बांध है।

6. विश्व का सर्वाधिक मतदाताओं वाला देश कौन सा है?

(A) भारत

(B) भूटान

(C) बांग्लादेश

(D) रूस

(A) भारत

आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की वर्ष 2019 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल मतदाताओं की संख्या 90 करोड़ से ज्यादा है। इस प्रकार भारत दुनिया का सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला देश है। औसत 66% मतदान भारत मे होता है।

7. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है?

(A) रघुवंशम्

(B) कुरूक्षेत्र

(C) महाभारत

(D) रामायण

(C) महाभारत

महाभारत विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है। महाभारत संस्कृत भाषा में वेद व्यास द्वारा लिखा गया था। महाभारत की उत्पत्ति वैदिक काल से होती है। ऋषि वेदव्यास द्वारा संस्कृत में लिखे मूल ग्रंथ में 8,800 श्लोक हैं। तब इसे ‘जय’ नाम दिया गया था। यह तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व की लिखी मानी जाती है। इस तरह अब इसमें 1,10, 000 (एक लाख दस हज़ार) श्लोक हो गये हैं। इस गणना से महाभारत विश्व का सबसे लम्बा काव्य है।

8. विश्व में सबसे बड़ा द्वीप है?

(A) ग्रीनलैंड

(B) आइसलैंड

(C) जंबू द्वीप

(D) अन्य

(A) ग्रीनलैंड

ग्रीनलैण्ड विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है जो 2,130,800 वर्ग किमी. में फैला हुआ है। यह आर्कटिक महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर मध्य में कनाडा के उत्तर-पूर्व में और आइसलैण्ड के उत्तर-पश्चिम में स्थित द्वीप के रूप में, ग्रीनलैण्ड की कोई थल सीमा नहीं है और इसकी समुद्र तट में 44,087 किमी. लम्बी है।

9. विश्व में सबसे बड़ा द्वीप समुद्र (सागर)?

(A) गैलापागोस

(B) भूमध्य सागर

(C) टीथीज सागर

(D) अन्य

(B) भूमध्य सागर

भूमध्य सागर 23 देशों और कई क्षेत्रों से घिरा है जो तीन महाद्वीपों के हिस्से हैं। भूमध्य सागर दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप सागर है। इसे सुनेंरोकेंभूमध्य सागर (Mediterranean sea) पृथ्वी का एक सागर है, जो उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य पूर्व के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग २५ लाख वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है।

10. विश्व की उच्चतम पर्वत चोटी है?

(A) माउंट एवरेस्ट

(B) हिमालय

(C) पारसनाथ

(D) बेलुख़ा

(A) माउंट एवरेस्ट

माउंट एवरेस्ट नेपाली में सगरमाथा कही जाने वाली यह चोटी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। 1955 में भारत ने इसका सर्वे किया और ऊंचाई 8,848 मीटर (29,029 फीट) बताई। ब्रिटिश सर्वेयर सर जॉर्ज एवरेस्ट के सम्मान में इस चोटी को माउंट एवरेस्ट नाम दिया गया।

11. विश्व में सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

(A) अटलांटिक महासागर

(B) प्रशांत महासागर

(C) हिन्द महासागर

(D) दक्षिणध्रुवीय महासागर

(B) प्रशांत महासागर

प्रशांत महासागर पृथ्वी के महासागरों में सबसे बड़ा और गहरा है। यह उत्तर में आर्कटिक महासागर से लेकर दक्षिण में दक्षिणी महासागर तक फैला हुआ है और पश्चिम में एशिया और ऑस्ट्रेलिया और पूर्व में अमेरिका से घिरा है। यह दक्षिण में अंटार्कटिक क्षेत्र से लेकर उत्तर में आर्कटिक तक फैला हुआ है। प्रशांत महासागर में पृथ्वी की सतह का लगभग एक-तिहाई हिस्सा शामिल है, जिसका क्षेत्रफल 165,200,000 km2 (63,800,000 वर्ग मील) है - जो पृथ्वी के लगभग 1,50,000 km2 (58,000,000 वर्ग मील) के पूरे भूभाग से भी बड़ा है।

12. विश्व में सबसे अधिक वितरण वाला अंग्रेजी अखबार कौन सा है?

(A) द न्यू यॉर्क टाइम्स

(B) द गार्डियन

(C) द टाइम्स ऑफ इंडिया

(D) इंडिया एक्सप्रेस

(C) द टाइम्स ऑफ इंडिया

द टाइम्स ऑफ इंडिया अंग्रेज़ी अखबार को विश्व का सबसे अधिक वितरण वाला अखबार माना गया है। इस अखबार को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है। द टाइम्स ऑफ इंडिया सभी प्रारूपों (ब्रॉडशीट, कॉम्पैक्ट, बर्लिनर और ऑनलाइन) में दुनिया में सबसे बड़ा परिचालित अंग्रेजी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है।

13. विश्व में सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म कहाँ है?

(A) खड़गपुर

(B) शोलापुर

(C) गोरखपुर

(D) जोधपुर

(C) गोरखपुर

जी हां, गोरखपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म (Gorakhpur Platform) इस समय दुनिया में सबसे लंबा प्लेटफार्म (World's Largest Platform) है। इसकी कुल लंबाई 1366.33 मीटर है।

14. विश्व में सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है?

(A) रूस

(B) चीन

(C) भारत

(D) संयुक्त राज्य अमेरिका

(B) चीन

चीन की आबादी 2019 की तुलना में 0.53 प्रतिशत बढ़कर 1.41178 अरब हो गई है हालांकि देश में जनसंख्या वृद्धि की यह दर सबसे धीमी है। 2019 में आबादी 1.4 अरब थी। चीन का सबसे ज्यादा आबादी वाले देश का दर्जा अब भी बरकरार है।

15. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

(A) नील नदी

(B) नर्मदा नदी

(C) गंगा नदी

(D) ब्रह्मपुत्र नदी

(A) नील नदी

दुनिया की सबसे लंबी नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहने वाली नील नदी है। नील नदी की लंबाई 6650 किलोमीटर यानी 4132 मील है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies