Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

India GK Quiz | MCQs on General Knowledge | Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 09)

India ke samanya gyan ke prashn 09

India GK Quiz, India GK (general knowledge) multiple choice questions (MCQs) with answers in Hindi, Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 09): अगर आप किसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज को अच्छी करना ( या अच्छी तरह से याद रखना ) बेहद जरूरी है । तो चलिए जानते हैं कौन-से सवाल जो आएंगे आपके काम – 


सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर याद करना सभी के लिए लगभग असंभव है, आज हम आपको बता रहे हैं उन सभी खास प्रश्‍नों को उनके उत्‍तर के साथ जो प्रतियोगी परिक्षाओं से लेकर जॉब इंटरव्‍यू में ज्‍यादातर पूछे जाते हैं । अगर आपको इन प्रश्‍नों के उत्‍तर पता हैं तो आपकी मुश्‍किलें हल हो जाएंगी ।
 

1. भारत के किस प्रदेश की सीमाएँ तीन देशों क्रमशः नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती है?

(A) मेघालय

(B) अरुणाचल प्रदेश

(C) पश्चिम बंगाल

(D) सिक्किम

(D) सिक्किम

सिक्किम एक पूर्वोत्तर राज्य है जिसकी सीमा उत्तर में चीन, पूर्व में भूटान और पश्चिम में नेपाल से लगती है।

2. भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर है?

(A) कंचनजंगा

(B) नन्दा देवी

(C) गाडविन आस्टिन

(D) नंगा पर्वत

(C) गाडविन आस्टिन

भारत का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर गॉडविन ऑस्टिन K2(8611 मीटर) जिसे काराकोरम भी कहते है। परन्तु अगर भारतीय हिमालय की बात की जाय तो यह दर्जा सिक्किम स्थित कंचनजंघा शिखर (8586 मीटर) को जाता है। चूँकि काराकोरम हिमालय पर्वत श्रृंखला का हिस्सा नहीं है। यह ट्रांस हिमालय श्रृंखला में स्थित है।

3. भारत की कौन सी पर्वत श्रेणी नवीनतम है?

(A) हिमालय

(B) सहयाद्रि

(C) अरावली

(D) सतपुड़ा

(A) हिमालय

भारत की नवीनतम पर्वत श्रेणी हिमाद्री श्रेणी या महान हिमालय है। इस श्रेणी का निर्माण टर्शियरी युग की निर्माणकारी हलचल के समय हुआ था। यह एक नवीन मोड़दार वलित पर्वत है। जबकि टर्शियरी युग के पूर्व अर्थात् कैलिडोनियन एवं हर्सीनियन निर्माणकारी हलचलों के कारण भारत में अरावली तथा विंध्याचल श्रेणियों का निर्माण हुआ था। पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला का निर्माण भी इसी समय हुआ था।

4. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक राज्य में फैली हुई है?

(A) अरावली

(B) अजन्ता

(C) सतपुड़ा

(D) इनमें से कोई नहीं

(B) अजन्ता

अजंता पर्वत श्रृंखला भारत में केवल एक राज्य में फैली हुई है। अजंता पर्वत श्रृंखला महाराष्ट्र के भीतर फैली हुई है। यह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पायी जाती है।

5. अरावली पर्वत की सबसे ऊँची चोटी को क्या कहा जाता है?

(A) गुरु शिखर

(B) सेर

(C) दोदाबेट्टा

(D) इनमें से कोई नहीं

(A) गुरु शिखर

अरावली या 'अर्वली' उत्तर भारतीय पर्वतमाला है। राजस्थान राज्य के पूर्वोत्तर क्षेत्र से गुज़रती 560 किलोमीटर लम्बी इस पर्वतमाला की कुछ चट्टानी पहाड़ियाँ दिल्ली के दक्षिण हिस्से तक चली गई हैं। भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत शृंखला है, जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बाँटती है। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही ज़िले में 'गुरुशिखर' (1727 मी.) है, जो माउंट आबू में है। इस पर्वतमाला में केवल दक्षिणी क्षेत्र में सघन वन हैं, अन्यथा अधिकांश क्षेत्रों में यह विरल, रेतीली एवं पथरीली है।

6. निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन सी है?

(A) विन्ध्य

(B) हिमालय

(C) अरावली

(D) सतपुड़ा

(C) अरावली

भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत है। यह भी कहा जाता है कि यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है, जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही जिले में गुरुशिखर (1727 मी.)

7. तुजू दर्रा भारत को किस देश से जोड़ता है?

(A) म्यान्मार

(B) चीन

(C) नेपाल

(D) भूटान

(A) म्यान्मार

तुजू दर्रा भारत को म्यांमार देश से जोड़ता है। यह भारत के मणिपुर के तुम से म्यांमार को जोड़ने वाला एक प्रमुख दर्रा है।

8. भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

(A) नर्मदा

(B) महानदी

(C) गंगा

(D) गोदावरी

(C) गंगा

गंगा नदी- 2525 किमी., जिसे भारत में गंगा के रूप में जाना जाता है, हिंदू मान्यताओं की बात करें तो यह सबसे पवित्र नदी है और यह भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़ी सबसे लंबी नदी भी है।

9. नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्य में बहता है?

(A) मध्य प्रदेश

(B) राजस्थान

(C) गुजरात

(D) महाराष्ट्

(A) मध्य प्रदेश

नर्मदा नदी (Narmada River) का अधिकांश भाग भारत के मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य मे बहता है। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अमरकंटक (Amarkantak) की पहाड़ियों से निकलकर 1312 किमी. की दूरी तय कर गुजरात में खंभात की खाड़ी में गिरती है। 1312 किमी. में से यह 1071 किमी. तक मध्य प्रदेश में ही प्रवाहित होती है।

10. निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम स्थल भारत में नहीं है?

(A) चिनाब

(B) रावी

(C) सतलज

(D) व्यास

(C) सतलज

निम्नलिखित में से सतलज नदी का उद्गम स्थल भारत में नहीं है क्योंकि सतलुज नदी भारत से नहीं, तिब्बत से निकलती है।

11. निम्नलिखित में से कौन सी भारत की सबसे बड़ी मीठे जल की झील है?

(A) पुष्कर

(B) लोकटक

(C) वूलर

(D) डल

(C) वूलर

वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है और कश्मीर घाटी में स्थित है।

12. उत्तर-पूर्वी भारत की सबसे बड़ी झील लोकटक किस राज्य में स्थित है?

(A) मेघालय

(B) मणिपुर

(C) त्रिपुरा

(D) मिजोरम

(B) मणिपुर

लोकटक झील भारत के पूर्वोत्तर भाग में मणिपुर राज्य में मोइरांग के निकट स्थित एक झील है।

13. भारत में मीठा पानी की सबसे बड़ी झील वूलर किस राज्य में स्थित है?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) जम्मू-कश्मीर

(C) उत्तराखंड

(D) हिमाचल प्रदेश

(B) जम्मू-कश्मीर

वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है और कश्मीर घाटी में स्थित है।

14. भारत की प्रसिद्ध लैगून झील है?

(A) मानसरोवर

(B) चिल्का झील

(C) पुलीकट

(D) डल झील

(B) चिल्का झील

चिल्का झील -ओड़िसा यह भारत में सबसे बड़ा तटीय लैगून और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा लैगून है। चिल्का लैगून जैसा विशाल और स्वप्न भारत के पूर्वी तट पर स्थित है। यह सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून है जिसमें एस्टुरीन चरित्र है जो पूर्वी तट के साथ फैला है।

15. भारत के किस राज्य में फुल्हर झील स्थित है?

(A) उत्तराखण्ड में

(B) बिहार में

(C) मध्य प्रदेश में

(D) उत्तर प्रदेश में

(D) उत्तर प्रदेश में

फुलहर झील, जिसे पंगैती फुलहर ताल या गोमत ताल भी कहा जाता है, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में माधो टांडा के समीप स्थित एक झील है। गोमती नदी का उद्गम इसी झील से माना जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies