Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

World GK Quiz | MCQs on General Knowledge | Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 07)

World ke samanya gyan ke prashn 07

World GK Quiz, World GK (general knowledge) multiple choice questions (MCQs) with answers in Hindi, Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 07): अगर आप किसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज को अच्छी करना ( या अच्छी तरह से याद रखना ) बेहद जरूरी है । तो चलिए जानते हैं कौन-से सवाल जो आएंगे आपके काम – 


सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर याद करना सभी के लिए लगभग असंभव है, आज हम आपको बता रहे हैं उन सभी खास प्रश्‍नों को उनके उत्‍तर के साथ जो प्रतियोगी परिक्षाओं से लेकर जॉब इंटरव्‍यू में ज्‍यादातर पूछे जाते हैं । अगर आपको इन प्रश्‍नों के उत्‍तर पता हैं तो आपकी मुश्‍किलें हल हो जाएंगी ।
 

1. विश्व में सर्वाधिक कागज तैयार करने वाला देश कनाडा किस प्राकृतिक प्रदेश में स्थित है?

(A) भूमध्यसागरीय प्रदेश

(B) उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश

(C) टैगा प्रदेश

(D) स्टेपी प्रदेश

(C) टैगा प्रदेश

टैगा या बोरियल वन को दुनिया का सबसे बड़ा भूमि बायोम कहा गया है। उत्तरी अमेरिका में, यह अधिकांश अंतर्देशीय कनाडा, अलास्का और उत्तरी सन्निहित संयुक्त राज्य के कुछ हिस्सों को कवर करता है।

2. विश्व के प्राकृतिक प्रदेशों में बांटने का प्रथम प्रयास किसने किया?

(A) टेलर

(B) हरबर्टसन

(C) हार्टशोर्न

(D) इनमें से कोई नहीं

(B) हरबर्टसन

विश्व के प्राकृतिक प्रदेशों का निर्धारण सर्वप्रथम 1905 में ब्रिटिश भूगोलवेत्ता ए. जे. हरबर्टसन ने किया था। उन्होंने अपने वर्गीकरण में प्राकृतिक को प्रमुख मापदण्ड स्वीकार किया था। यद्यपि परवर्ती वर्षों में प्रदेशों के सीमांकन एवं व्याख्या हरबर्टसन के आधार पर बताए गये ढंग से सरलतापूर्वक की जा सकती है। हरबर्टसन ने विश्व को कुल 20 (पहले 15, बाद में बढ़कर 20 हो गई) प्राकृतिक प्रदेशों में विभक्त किया था।

3. विश्व के सर्वाधिक वर्षा के क्षेत्र है?

(A) टुण्ड्रा प्रदेश

(B) मानसूनी प्रदेश

(C) विषुवतीय प्रदेश

(D) इनमें से कोई नहीं

(C) विषुवतीय प्रदेश

कुछ स्थानों पर इस क्षेत्र का विस्तार 10° तक इन्हीं उत्तरी तथा दक्षिणी अक्षांशों में पाया जाता है। ये समस्त प्रदेश लगभग 960 किलोमीटर की चौड़ाई में सम्पूर्ण पृथ्वी के विषुवतरेखीय क्षेत्र को घेरे हुए हैं। विषुवत् रेखा के निकट होने के कारण ही इस प्रदेश को विषुवत रेखीय प्रदेश कहते हैं। यह जलवायु विषुवत रेखा के दोनों ओर 10° अक्षांश तक विस्तृत है। यहां 200 सेंमी.से अधिक वर्षा होती है। जिसे संवाहीनीय वर्षा कहते हैं। यहां सदाबहार वनस्पतियां पाई जाती है।

4. विश्व में कुल भू-भाग के लगभग कितने भाग पर घासभूमियों का विस्तार पाया जाता है?

(A) 1/2

(B) 1/4

(C) 1/6

(D) 1/5

(D) 1/5

वास्तव में, घास के मैदान अक्सर जंगलों और रेगिस्तानों के बीच स्थित होते हैं। उन्हें कैसे परिभाषित किया जाता है, इस पर निर्भर करते हुए, दुनिया के भूमि क्षेत्र के 20 से 40 प्रतिशत के बीच घास के मैदान हैं।

5. सबसे अधिक टैगा वन किस क्षेत्र में पाये जाते हैं?

(A) साइबेरिया

(B) चिली

(C) आस्ट्रेलिया

(D) अफगानिस्तान

(A) साइबेरिया

ये वन उत्तर में आमतौर पर समशीतोष्ण वन बायोम और टुंड्रा बायोम के बीच स्थित हैं। ग्लोब पर यह 50 डिग्री अक्षांश उत्तर और आर्कटिक वृत्त के बीच है। सबसे बड़ा टैगा वन उत्तरी रूस और साइबेरिया के अधिकांश भाग को कवर करता है।

6. विश्व का सबसे व्यस्ततम बंदरगाह माना जाता है?

(A) शंघाई

(B) हैम्बर्ग

(C) रॉटरडम

(D) एण्टवर्प

(A) शंघाई

वर्तमान समय में शंघाई बंदरगाह विश्व का सबसे व्यस्त बंदरगाह बन गया है । इसने सिंगापुर और हांगकांग के बंदरगाह को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दे की शंघाई बंदरगाह चीन में है।

7. निम्नलिखित में से किसे विश्व का कहवा पात्र (Kahwa Pot) कहा जाता है?

(A) साओ पाउलो

(B) सेण्टोस

(C) मनाओस

(D) इनमें से कोई नहीं

(A) साओ पाउलो

कहवा यानी कॉफी का अत्याधिक उत्पादन ब्राजील देश करता हैl इसलिए इसे विश्व का कहवा पात्र कहते हैंl ब्राजील में कहवा के बागों को फजैंडा कहते हैंl विश्व में कहवा की मंडी सॉओपालो (ब्राजील) को कहते हैंl

8. किस महाद्वीप में भू-आबद्ध देशों की संख्या सबसे अधिक है?

(A) द. अमेरिका

(B) यूरोप

(C) एशिया

(D) अफ्रीका

(D) अफ्रीका

अफ्रीका दुनिया का सबसे अधिक भूमि से घिरा देश है। ये 16 देश अफ्रीका में लैंडलॉक हैं: लेसोथो, स्वाज़ीलैंड, नाइजर, चाड, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, बुर्किना फ़ासो, बुरुंडी, बोत्सवाना, मलावी, युगांडा, इथियोपिया, रवांडा, जाम्बिया, दक्षिण सूडान, जाम्बिया और ज़िम्बाब्वे।

9. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा भू-आवेष्ठित देश कौन-सा है?

(A) जैरे

(B) मंगोलिया

(C) नाइजर

(D) कज़ाख़िस्तान

(D) कज़ाख़िस्तान

कज़ाख़िस्तान विश्व का सबसे बड़ा भू-आवेष्ठित देश है। यह यूरेशिया में स्थित एक देश है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का 9वाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी नूरसुल्तान है। कज़ाख़िस्तान सोवियत संघ का हिस्सा था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद कज़ाख़िस्तान ने सबसे आखिर में अपने आप को स्वतंत्र घोषित किया।

10. विश्व की सबसे व्यस्त नौगम्य नदी है?

(A) रोन

(B) राइन

(C) मिसीपिसी

(D) नील

(B) राइन

राइन यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे व्यस्त जलमार्ग है। नदियां जो गहरी, चौड़ी, बारहमासी और किसी भी बाधा से मुक्त होती हैं, उन्हें नौगम्य नदियों के रूप में जाना जाता है। किसी जलनिकाय, जैसे कि एक नदी, नहर, या झील को नौगम्य (नौ=पानी+गमन=जाना) उस स्थिति में कहा जाता है, यदि इसकी गहराई, चौड़ाई और इसकी गति इतनी हो कि कोई जलयान इसे आसानी से पार कर जाये।

11. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) किस दिन मनाया जाता है?

(A) 8 मार्च

(B) 8 फरवरी

(C) 8 जनवरी

(D) 8 अगस्त

(A) 8 मार्च

8 मार्च को महिलाओं के लिए विशेष माना जाने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उन महिलाओं के सम्मान में मनाना शुरू किया गया, जिन्होंने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अपने अधिकारों की मांग करते हुए एक बड़ा आंदोलन किया। इस विशेष दिन की नींव 1908 में तब रखी गई जब न्यूयॉर्क की 15 हज़ार महिलाओं ने एक साथ मिल कर आंदोलन किया। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान और उनको समाज में बराबरी का दर्जा दिलाना है। महिलाओ को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने जैसी चीजों के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

12. विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) किस दिन मनाया जाता है?

(A) 11 जुलाई

(B) 11 नवम्बर

(C) 11 अक्टूबर

(D) 11 दिसम्बर

(A) 11 जुलाई

11 जुलाई 1987 को पृथ्वी की जनसंख्या 5 अरब पहुंच चुकी है। इस विशेष दिन को मनाने के लिए 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की परिषद ने जनसंख्या के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में नामित किया। प्रतिवर्ष 11 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसे पहले मानव की तरक्की, प्रगति और विकास के उत्सव के रूप में बनाया जाता था।

13. विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) किस दिन मनाया जाता है?

(A) 8 अक्टूबर

(B) 8 नवम्बर

(C) 4 नवम्बर

(D) 3 मार्च

(D) 3 मार्च

20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 68वें सत्र में 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस घोषित किया था। दुनियाभर से लुप्त हो रहे वन्य जीवों और जंगली फल-फूलों के अंतरराष्ट्रीय ट्रेड को प्रतिबंधित करने के लिए 3 मार्च 1973 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे।

14. विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) किस दिन मनाया जाता है?

(A) 1 अगस्त

(B) 1 सितम्बर

(C) 1 दिसम्बर

(D) 1 फरवरी

(C) 1 दिसम्बर

World AIDS Day: दुनियाभर में हर साल 01 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। सबसे पहले विश्व एड्स दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाने की शुरुआत WHO ने अगस्त 1987 में की थी।

15. विश्व मानवाधिकार दिवस (World Human Rights Day) किस दिन मनाया जाता है?

(A) 4 सितम्बर

(B) 6 फरवरी

(C) 10 दिसम्बर

(D) 15 जनवरी

(C) 10 दिसम्बर

10 दिसंबर को 'अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस' (International Human Rights Day) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1948 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था, जिसका उद्देश्य विश्वभर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक करना और इसके पालन के प्रति सजग रहने का संदेश देना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies