Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

India GK Quiz | MCQs on General Knowledge | Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 04)

India ke samanya gyan ke prashn 04

India GK Quiz, India GK (general knowledge) multiple choice questions (MCQs) with answers in Hindi, Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 04): अगर आप किसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज को अच्छी करना ( या अच्छी तरह से याद रखना ) बेहद जरूरी है । तो चलिए जानते हैं कौन-से सवाल जो आएंगे आपके काम – 


सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर याद करना सभी के लिए लगभग असंभव है, आज हम आपको बता रहे हैं उन सभी खास प्रश्‍नों को उनके उत्‍तर के साथ जो प्रतियोगी परिक्षाओं से लेकर जॉब इंटरव्‍यू में ज्‍यादातर पूछे जाते हैं । अगर आपको इन प्रश्‍नों के उत्‍तर पता हैं तो आपकी मुश्‍किलें हल हो जाएंगी ।
 

1. भारतीय रिजर्व बैंक की उप गवर्नर बनी प्रथम भारतीय महिला है?

(A) प्रतिभा राय

(B) के. जे. उदेशी

(C) मधुर जाफरी

(D) अन्य

(B) के. जे. उदेशी

के. जे. उदेशी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर (उप गवर्नर) नियुक्त किया गया है। वह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पहली महिला डिप्टी गवर्नर (उप गवर्नर) हैं।

2. प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष?

(A) श्रीमती सुचेता कृपलानी

(B) राजकुमारी अमृत कौर

(C) मीरा कुमार

(D) विमला देवी

(C) मीरा कुमार

श्रीमती मीरा कुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से हैं। इन्होंने पंद्रहवीं लोकसभा में बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में 3 जून 2009 को निर्विरोध चुनी गयी।

3. भारत के सबसे पहले गृह मंत्री कौन थे?

(A) विष्‍णु देव साई

(B) श्री बेनी प्रसाद वर्मा

(C) सरदार वल्लभ भाई पटेल

(D) अन्य

(C) सरदार वल्लभ भाई पटेल

भारत की आजादी के बाद जो सबसे पहले सरकार बनी उसमे जवाहरलाल नेहरू को देश का पहला प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री बनाया गया जबकि लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल को पहला गृहमंत्री बनाया गया। वे 2 सितम्बर 1946 से 15 दिसम्बर 1950 तक भारत के गृह मंत्री के पद पर आसीन रहे।

4. भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?

(A) सी. वी. रामन

(B) जे. जे. थॉमसन

(C) कैलाश सत्यार्थी

(D) मदर टेरेसा

(A) सी. वी. रामन

चंद्रशेखर वेंकटरमन रामन (1888-1970): भौतिक शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन थे। उन्हें 1930 में यह पुरस्कार प्राप्त हुआ।

5. चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय?

(A) सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर

(B) नील्स रायबर्ग फिनसेन

(C) डॉ. हर गोविन्द खुराना

(D) अमर्त्य सेन

(C) डॉ. हर गोविन्द खुराना

डॉ. हरगोविंद खुराना एक भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक थे, जिन्हें वर्ष 1968 में प्रोटीन संश्लेषण में न्यूक्लिटाइड की भूमिका का प्रदर्शन करने के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

6. अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय?

(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर

(B) अमर्त्य सेन

(C) वेंकटरामन रामकृष्णन

(D) अन्य

(B) अमर्त्य सेन

अमर्त्य सेन अर्थशास्त्र के लिये 1998 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय व् पहले एशियाई हैं। अमर्त्य सेन द्वारा लोक कल्याणकारी अर्थशास्त्र की अवधारणा का प्रतिपादन किया है। उन्होंने कल्याण और विकास के विभिन्न पक्षों पर अनेक पुस्तकें तथा पर्चे लिखे हैं। सन् 1999 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया। प्रोफेसर अमर्त्य सेन 1970 के दशक से ही यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। सन 2015 में ब्रिटेन के रॉयल अकैडमी ने उन्हें प्रथम ‘चार्ल्सटन-इ.एफ.जी. जॉन मेनार्ड कीन्स पुरस्कार’ से सम्मानित किया।

7. भारत के प्रथम सिक्ख प्रधानमंत्री?

(A) डॉ. मनमोहन सिंह

(B) विश्वनाथ प्रताप सिंह

(C) चन्द्र शेखर सिंह

(D) अन्य

(A) डॉ. मनमोहन सिंह

डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली, जिसने देश के पहले सिख प्रधान मंत्री के रूप में इतिहास रचा।

8. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला?

(A) इंदिरा गाँधी

(B) मदर टेरेसा

(C) किरन बेदी

(D) सरोजिनी नायडू

(B) मदर टेरेसा

मदर टेरेसा 1979 में शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला थी।

9. भारत रत्न प्राप्त करने वाली पहली महिला?

(A) श्रीमती पी. के. गेसिया

(B) श्रीमती इंदिरा गाँधी

(C) श्रीमती बछेंद्री पाल

(D) सुश्री सुष्मिता सेन

(B) श्रीमती इंदिरा गाँधी

श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री थीं और उन्हें 1971 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला श्रीमती इंदिरा गांधी थीं।

10. प्रथम महिला चिकित्सक?

(A) ममता बनर्जी

(B) प्रेम माथुर

(C) कादम्बिनी गांगुली

(D) आनंदी गोपाल जोशी

(C) कादम्बिनी गांगुली

कादम्बिनी गांगुली (18 July 1861 – 3 October 1923) पहली भारतीय और दक्षिण एशियाई महिला चिकित्सक और सर्जन थीं, जो पश्चिमी चिकित्सा में प्रशिक्षित थीं, साथ ही साथ भारत में पहली महिला स्नातकों में से एक थीं। उन्होंने बेथ्यून कॉलेज में पढ़ाई की और कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

11. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में तीनों क्षैतिज पट्टियां किस अनुपात में रहते है?

(A) 3:2:1

(B) 2:2:2

(C) 1:1:1

(D) अन्य

(C) 1:1:1

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में तीनों क्षैतिज पट्टियां 1:1:1 अनुपात में रहते है। राष्ट्रीय ध्वज का मानक आकार लंबाई और चौड़ाई के अनुपात में 3:2 रखने का प्रावधान है।

12. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का गहरा केसरिया रंग क्या दर्शाता है?

(A) ताकत और साहस

(B) शांति और सत्य

(C) विकास और उर्वरता

(D) अन्य

(A) ताकत और साहस

भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच की पट्टी का श्वेत धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। सफ़ेद पट्टी पर बने चक्र को धर्म चक्र कहते हैं।

13. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में सबसे ऊपर कौन सा रंग रहता है?

(A) सफेद रंग

(B) हरा रंग

(C) गहरा केसरिया रंग

(D) सफेद और हरा रंग

(C) गहरा केसरिया रंग

भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच की पट्टी का श्वेत धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। सफ़ेद पट्टी पर बने चक्र को धर्म चक्र कहते हैं।

14. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में बीच में कौन सा रंग रहता है?

(A) सफेद रंग

(B) हरा रंग

(C) केसरिया रंग

(D) सफेद और हरा रंग

(A) सफेद रंग

भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच की पट्टी का श्वेत धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। सफ़ेद पट्टी पर बने चक्र को धर्म चक्र कहते हैं।

15. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में सबसे नीचे कौन सा रंग रहता है?

(A) सफेद रंग

(B) हरा रंग

(C) गहरा केसरिया रंग

(D) सफेद और हरा रंग

(B) हरा रंग

भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच की पट्टी का श्वेत धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। सफ़ेद पट्टी पर बने चक्र को धर्म चक्र कहते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies