Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

India GK Quiz | MCQs on General Knowledge | Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 02)

India ke samanya gyan ke prashn 02

India GK Quiz, India GK (general knowledge) multiple choice questions (MCQs) with answers in Hindi, Samanya gyan ke prashn (प्रश्नोत्तरी 02): अगर आप किसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज को अच्छी करना ( या अच्छी तरह से याद रखना ) बेहद जरूरी है । तो चलिए जानते हैं कौन-से सवाल जो आएंगे आपके काम – 


सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर याद करना सभी के लिए लगभग असंभव है, आज हम आपको बता रहे हैं उन सभी खास प्रश्‍नों को उनके उत्‍तर के साथ जो प्रतियोगी परिक्षाओं से लेकर जॉब इंटरव्‍यू में ज्‍यादातर पूछे जाते हैं । अगर आपको इन प्रश्‍नों के उत्‍तर पता हैं तो आपकी मुश्‍किलें हल हो जाएंगी ।
 

1. भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन थी?

(A) सरोजिनी नायडू

(B) किरन बेदी

(C) विमला देवी

(D) मदर टेरेसा

(B) किरन बेदी

किरण बेदी एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी, भारतीय राजनीतिज्ञ, पूर्व टेनिस खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। किरण बेदी 28 मई 2016 से 16 फरवरी 2021 तक पुडुचेरी की 24वीं उपराज्यपाल थीं। वह पहली महिला भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थीं और उन्होंने 1975 में अपनी सेवा शुरू की थी।

2. भारत की पहली महिला राज्य पाल कौन थी?

(A) सरोजिनी नायडू

(B) सुष्मिता सेन

(C) प्रतिभा पाटिल

(D) ममता बनर्जी

(A) सरोजिनी नायडू

सरोजिनी नायडू ऐसी पहली महिला थीं जिन्हें भारत की स्वतंत्रता के पश्चात् किसी राज्य का राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने 15 अगस्त, 1947 से 2 मार्च, 1949 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पद ग्रहण किया।

3. सर्वोच्च न्यायालय में प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थी?

(A) उमा भारती

(B) सुष्मिता सेन

(C) एम. फातिमा बीवी

(D) कर्णम मल्लेश्वरी

(C) एम. फातिमा बीवी

न्यायमूर्ति फातिमा बीबी (जन्म: 30 अप्रैल 1927) सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं। वे वर्ष 1989 में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

4. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?

(A) लॉर्ड कैनिंग

(B) लार्ड माउंट बेटन

(C) लॉर्ड डफरिन

(D) लॉर्ड लिट्टन

(B) लार्ड माउंट बेटन

स्वतंत्र भारत का प्रथम गवर्नर जनरल लार्ड माउंटबेटन था वह 15 अगस्त 1947 से 21 जून 1948 तक स्वतंत्र भारत का प्रथम गवर्नर जनरल रहा इससे पहले वह 21 फ़रवरी 1947 से 15 अगस्त 1947 तक भारत का वायसराय रहा।

5. भारत में प्रथम प्रधानमंत्री कौन बने थे?

(A) जवाहरलाल नेहरू

(B) लाल बहादुर शास्त्री

(C) इन्दिरा गाँधी

(D) मोरारजी देसाई

(A) जवाहरलाल नेहरू

भारत के पहले प्रधानमन्त्री, जवाहरलाल नेहरू थे, जिन्होंने 15 अगस्त 1947 में, भारत के स्वाधीनता समारोह के साथ, अपने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। प्रधान मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक था।

6. जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कब बने थे?

(A) 26 जनवरी 1950

(B) 15 अगस्त 1947

(C) 15 अगस्त 1948

(D) 26 जनवरी 1948

(B) 15 अगस्त 1947

भारत के पहले प्रधानमन्त्री, जवाहरलाल नेहरू थे, जिन्होंने 15 अगस्त 1947 में, भारत के स्वाधीनता समारोह के साथ, अपने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। प्रधान मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक था।

7. भारत में प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन बनी थी?

(A) प्रतिभा पाटील

(B) एम. फातिमा बीवी

(C) इंदिरा गांधी

(D) अन्य

(C) इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला सरकार प्रमुख या प्रधान मंत्री बनीं। उन्होंने लगातार तीन बार (1966-77) प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

8. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन है?

(A) डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

(B) डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद

(C) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

(D) बसप्पा दनप्पा जट्टी

(B) डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद

डॉ. राजेंद्र प्रसाद एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, वकील, विद्वान और बाद में 1950 से 1962 तक भारत के पहले राष्ट्रपति थे।

9. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?

(A) हर गोबिंद खुराना

(B) मदर टेरेसा

(C) अमर्त्य सेन

(D) रवीन्द्रनाथ टैगोर

(D) रवीन्द्रनाथ टैगोर

रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य में अपने काम के लिए 1913 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे।

10. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

(A) व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी

(B) फिरोजशाह मेहता

(C) बाल गंगाधर तिलक

(D) लाला लाजपत राय

(A) व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसम्बर 1885 को बंबई (मुंबई) के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। इसके संस्थापक महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) ए ओ ह्यूम थे जिन्होंने कलकत्ते के व्योमेश चन्द्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया था।

11. प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री?

(A) राकेश शर्मा

(B) कल्पना चावला

(C) सुनीता विलियम्स

(D) अन्य

(A) राकेश शर्मा

वह दिन है- दो अप्रैल, 1984 का जब वायुसेना के पायलट विंग कमांडर (तत्कालीन स्क्वाड्रन लीडर) राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष की दुनिया में अपना कदम रखा था। शर्मा भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने थे।

12. दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाले प्रथम भारतीय महिला?

(A) तारा चेरियन

(B) विमला देवी

(C) रीना कौशल धर्मशक्तु

(D) डॉ. अमृता पटेल

(C) रीना कौशल धर्मशक्तु

दार्जलिंग में जन्मी रीना कौशल धर्मशक्तु दक्षिण ध्रुव पर स्की करने वाली प्रथम भारतीय महिला है। रीना कौशल धर्मशक्तु अंटार्कटिका के तट से दक्षिणी ध्रुव तक 900 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

13. भारत में निर्मित प्रथम भारतीय फिल्म?

(A) राजा हरिश्चन्द्र

(B) किशन कन्हैया

(C) पुंडलिक

(D) भीष्म प्रतिज्ञा

(A) राजा हरिश्चन्द्र

राजा हरिश्चंद्र दादासाहेब फाल्के द्वारा निर्देशित और निर्मित 3 May 1913 की मूक भारतीय फिल्म है, और यह पहली पूर्ण लंबाई वाली भारतीय फीचर फिल्म है।

14. भारत में पहली भारतीय फिल्म मौनी सिनेमा राजा हरिश्चंद्र का निर्माण कब किया गया था?

(A) 1934

(B) 1918

(C) 1919

(D) 1913

(D) 1913

राजा हरिश्चंद्र दादासाहेब फाल्के द्वारा निर्देशित और निर्मित 3 May 1913 की मूक भारतीय फिल्म है, और यह पहली पूर्ण लंबाई वाली भारतीय फीचर फिल्म है।

15. भारत का अंग्रेजी नाम 'इण्डिया' (India) की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?

(A) भरत चक्रवर्ती

(B) हिन्दुस्तान

(C) सिंधु शब्द से

(D) अन्य

(C) सिंधु शब्द से

भारत शब्द से भारतीय उपमहाद्वीप, भारत गणतंत्र, या वृहत्तर भारत आदि का आशय लिया जाता है। भारत के अंग्रेजी नाम इण्डिया (India) की उत्पत्ति सिंधु शब्द से हुई है जो यूनानियों द्वारा चौथी सदी ईसा पूर्व से प्रचलन में है। इंडिया नाम पुरानी अंग्रेजी में ९वीं सदी में और आधुनिक अंग्रेजी में १७वीं सदी से मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies